पर्यटकों को भी ऊंचे स्थानों पर कुछ दिन नहीं जाने की सलाह दी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल जिलों में बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। राजधानी शिमला में बर्फ से पटी सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका। हालांकि, कुछ सड़कों को प्रशासन ने बहाल कर दिया है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हैं।