फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ीं दुश्वारियां, चार एनएच समेत 600 सड़कें बंद

Thu, 24 Jan 2019 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल में 24 घंटों के बाद भले ही बर्फबारी थम गई हो, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सूबे में सीजन की सबसे भारी बर्फबारी के चलते सैकड़ों गांवों का संपर्क अभी भी कटा है। कई गांव अलग-थलग हो गए हैं। चार नेशनल हाईवे समेत प्रदेश भर में 600 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कें अभी बंद हैं। कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल व किन्नौर के कई क्षेत्रों में न बिजली है न ही पानी।
विज्ञापन

2 of 11
कई इलाकों में ब्लैक आउट होने के कारण कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। 48 घंटे बीतने के बाद भी राजधानी से अपर शिमला का संपर्क कटा हुआ है। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को भी दूध-ब्रेड जैसे जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

3 of 11
हिमपात थमने के बाद अब लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, चंबा जैसे जिलों में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है। सरकार ने प्रशासन को इन इलाकों की एडवाइजरी जारी कर अलर्ट कर दिया है। सड़कों को कम से कम समय में खोलने, बिजली और पानी की आपूर्ति सही रखने के निर्देश दिए हैं।

4 of 11
पर्यटकों को भी ऊंचे स्थानों पर कुछ दिन नहीं जाने की सलाह दी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल जिलों में बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। राजधानी शिमला में बर्फ से पटी सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका। हालांकि, कुछ सड़कों को प्रशासन ने बहाल कर दिया है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सूबे के कई इलाकों में पानी के पाइप जम गए हैं। दूरसंचार सेवा ठप है। बर्फबारी से बागवानों और किसानों के चेहरे जरूर खिले हैं। सेब के पौधों के लिए बर्फबारी संजीवनी बन रही है। पीडब्ल्यूडी ने 350 मशीनें रोड खोलने के लिए लगाई गईं हैं। सड़कों के खराब होने से विभाग को करीब 5191.34 लाख का नुकसान हो चुका है। 
विज्ञापन

6 of 11
नारकंडा में भी बर्फबारी के चलते एनएच पांच और जलोड़ी जोत का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। किन्नौर डिपो की बसों को रामपुर से ही शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर भेजा जा रहा है। मंडी जिले के सिराज और बरोट में संपर्क मार्ग बंद हैं। चंबा-खज्जियार मार्ग बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

7 of 11
हिमाचल के छह जिलों में भारी बर्फ बारी के बाद भी प्रदेश में मौसम के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो सूबे में 26 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस के बाद 27 और 28 को प्रदेश में धूप खिलेगी, लेकिन 29 से फिर बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। 

8 of 11
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि पिछले 48 घंटों के दौरान सूबे के अधिकांश इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार के बचाव एवं राहत कार्यों की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में बिजली, पानी और सड़कों को शीघ्र बहाल करें।

9 of 11
आईपीएच विभाग की कुल 189 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुईं और विभाग को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 690 सड़कें बंद हैं। 5058 प्रभावित बिजली ट्रांसफार्मरों (डीटीआर) में से 2625 को ठीक कर दिया गया है। कुल्लू-मनाली, औट-लूहरी, चंबा- भरमौर और शिमला-किन्नौर  हाईवे बंद हैं।

10 of 11
शिमला में शून्य, मनाली और मंडी में शून्य से नीचे पारा
शिमला             0.0
कल्पा             - 2.8
केलांग            - 11.0
मनाली            - 1.6
मंडी                - 1.0
डलहौजी          - 2.9
कुफरी             - 2.7
विज्ञापन

11 of 11
कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर)
रोहतांग       200
कोकसर      150
डलहौजी        100
कुफरी            65
शिमला            50
केलांग            48
कल्पा            47
भरमौर            38
ठियोग            36 
मनाली            30 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें