इराक सरकार के स्वास्थ्य, पर्यावरण और फोरेंसिक विभाग ने 11 फरवरी 2018 को इसकी फाइनल रिपोर्ट जारी की। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार मोसुल में जिस जमीन में दबे दर्जनों नर कंकाल मिले थे, वहां से एक सिर के पिंजर का मिलान हेमराज के पिता बेली राम, माता रोशनी देवी के साथ-साथ छोटे भाई श्रवण कुमार के भेजे डीएनए टेस्ट से हुआ।