फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के मामले में वन कर्मियों के बाद अब सराज की जनता भी सड़क पर उतर आई है। बुधवार को सराज मंच के बैनर तले सराज के लोगों ने मंडी में गुस्से का गुबार निकाला। सैकड़ों लोगों ने नारों से सरकारी तंत्र पर चोट कर मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
2 of 10
हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर के साथ गुस्साए लोगों ने हत्या को आत्महत्या में बदलना बंद करो, वन माफिया पे हल्ला बोल-हल्ला बोल, वन माफिया को फांसी हो-फांसी हो, आत्महत्या नहीं ये हत्या है, ये ही अंतिम सत्य है, रैली नहीं ये न्याय की लड़ाई है, शहीद होशियार सिंह अमर रहे, हर जोर जुल्म की टक्कर में होशियार को न्याय दिलाना है आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
3 of 10
समय 12:10 बजे। स्थान ऐतिहासिक पड्डल मैदान। विरोध रैली में पुरुष कम, महिलाएं और युवतियाें की संख्या ज्यादा है। हर हाथ में तख्ती, जुबां पर नारा है। हर चेहरे पर आक्रोश साफ देखा जा सकता है। आक्रोश रैली के साथ लोगों का कारवां लगातार जुड़ रहा है। सराज के विधायक विरोध रैली के आगे-आगे चल रहे हैं।
4 of 10
समय :12:40। स्थान डीसी ऑफिस मंडी का गेट। यहां पर मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा रैली में शामिल होने के लिए खड़े हैं। होशियार के परिजनों के यहां पर पहुंचते ही वह उनसे बातचीत कर रैली में शामिल हो जाते है। लगातार नारेबाजी हो रही है। सैकड़ों की संख्या में लोग डीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
यहां पर होशियार को न्याय दिलाने के लिए गठित सराज मंच के नेता भीड़ को शांत करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, लोगों की नारेबाजी लगातार जारी है। नेता डीसी मंडी को ज्ञापन सौंपने कार्यालय के अंदर जाते हैं। यहां पर सराज के विधायक जयराम ठाकुर व सांसद रामस्वरूप भी लोगों को संबोधित करते हैं। समय: 01:45। सराज मंच के नेता और होशियार के परिजन डीसी को ज्ञापन सौंप कर बाहर लौटते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
ये हैं मुख्य मांगें
1-जांच पुलिस से न करवाकर, सीबीआई से करवाई जाए।
2-मामले को हत्या मानकर आईपीसी की धारा 302 जोड़ी जाए।
3-दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
4-होशियार सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
7 of 10
सड़क पर उतरी जनता के साथ हो लिए नेता- सूबे के सरकारी तंत्र को हिलाने वाले इस मसले में विपक्ष की भूमिका कई दिनों नदारद नजर आ रही थी। इस मामले में कोई भी विपक्षी दल का नेता सामने नहीं आया। जब सराज की जनता सड़क पर उतरी तो नेता भी उनके साथ हो लिए। जयराम पड्डल रैली में शामिल होने पहुंच गए। वहीं, सांसद रामस्वरूप शर्मा डीसी ऑफिस के बाहर रैली में शामिल हुए।
8 of 10
वन माफिया ने पार की बर्बरता की हदें- विरोध रैली में आक्रोश चरम पर था। डीसी कार्यालय के बाहर रैली को संबोधित करते हुए सराज मंच के नेताओं ने कहा कि होशियार सिंह को मारने में वन माफिया ने बर्बरता की हदें पार कर दी हैं। इतनी बर्बरता तो दुश्मन देश पाकिस्तान ने भी नहीं दिखाई।
9 of 10
हत्या की धारा बदलना गलत- सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि होशियार सिंह मामले में पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जहां एक ओर पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहीं, बाद में धारा बदल दी गई। इससे जांच पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
मीडिया के खिलाफ नारे लगाने पर माफी मांगी- जंजैहली में हाल ही में कुछ समाचार पत्रों के खिलाफ हुई नारेबाजी पर माफी भी मांगी गई। सराज मंच के नेताओं ने कहा कि जिन भी लोगों ने मीडिया के खिलाफ नारेबाजी की है या पोस्टर लेकर चले हैं, वह सरासर गलत है। उनकी ओर से हम मीडिया से माफी मांगते हैं। मंच से नेताओं ने कहा कि होशियार की मौत को न्याय दिलाने में मीडिया का अहम रोल रहेगा।