फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather : बारिश के कहर की 15 तस्वीरें, चार की मौत, कई सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले

Mon, 19 Jul 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 15
पालमपुर: पंचरुखी में भारी बारिश के चलते एक कार नाले में लगभग 200 मीटर तक बह गई। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में समा गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रखा है। अभी एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य दो की तलाश जारी है। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में चालक की मौत हो गई। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 19 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को ऑरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है।

विज्ञापन

2 of 15
कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है। मंडी में रविवार देर रात से मूसलाधार बारिश के कारण सामरिक महत्व वाले चंडीगढ़ मनाली एनएच का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन

3 of 15
चंबा के डलहौजी में सड़क पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
सात मील के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद पड़ा है। पहाड़ियों से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

4 of 15
हमीरपुर: नादौन तहसील परिसर में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं वैकल्पिक कमांद बजौर मार्ग भी ठप है। बारिश के कहर से जिलेभर में 50 के करीब सड़क मार्ग बंद हैं। सरकाघाट-धर्मपुर एनएच पर भी पहिए थम गए हैं।
विज्ञापन

5 of 15
चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे पर पंजपुला के पास कार खाई में गिरी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बारिश से नदी-नाले भी उफान पर हैं। प्रशासन ने नदी नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

6 of 15
मंडी: चार मील के पास दरकती पहाड़ी से होकर गुजरी एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला
डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित सड़कों को ठीक करने के लिए मशीनरी व लेबर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 15
ऊना: महिला पुलिस थाना में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
लेकिन भारी बारिश के चलते कार्य में बाधा आ रही है। कांगड़ा में बारिश से एक बार फिर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

8 of 15
मंडी: धर्मपुर की सोन खड्ड उफान पर। - फोटो : अमर उजाला
कई जगह भूस्खलन हुआ है। पालमपुर-सुजानपुर हाईवे भाटिलु के पास बाधित हो गया है।

9 of 15
जिला मुख्यालय ऊना के समीप कुरियाला में घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं देहरा-होशियारपुर (एनएच-503) सड़क ब्यास पुल के निकट पहाड़ी का मलबा गिरने के कारण बंद हो गई है।

10 of 15
मंडी: सात मील के पास कार पर गिरी चट्टानें । - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो-तीन घंटे से एनएच पर लगा जाम लगा हुआ है।

11 of 15
मंडी: चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : अमर उजाला
पालमपुर में भारी बारिश के चलते पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी रोड बंद हो गया है।

12 of 15
मंडी: सुंदरनगर बस स्टैंड के बाहर जीप और कार में हुई टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
इस रोड पर यातायात सुबह चार बजे से प्रभावित है।

13 of 15
कांगड़ा: पठानकोट मंडी एनएच चट्टानें खिसकने के कारण 32 मील के पास बाधित। - फोटो : अमर उजाला
पालमपुर व धर्मशाला आने जाने वाली बसें अब लतवाला होते हुए जा रही हैं।

14 of 15
कांगड़ा: ज्वालामुखी में चिडू गांव से गंजू बाग को जोड़ने वाला पुल हुआ ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला
लोगों को इस कारण काफी परेशानी हो रही है। लंज गगल धर्मशाला रोड दो तीन जगहों पर बंद होने की जानकारी है।
विज्ञापन

15 of 15
कांगड़ा: राजल पंचायत में मकान के आंगन में लगा डंगा गिरा। - फोटो : अमर उजाला
बरोट घटासनी, बरोट लोहारडी, बरोट मियोट मुलथान, कोठी कोढ बोचीग रोलीग सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें