तोंजिंग नाले में बह गई थीं दो गाड़ियां- आईटीबीपी, पुलिस और बीआरओ ने शेर सिंह (62), रूम सिंह (41), मेहर चंद (50) निवासी भीमसेई, मंडी और नीरत राम (42) निवासी टकोली, मंडी, मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद आजम निवासी कुंदरदान, रियासी, जम्मू-कश्मीर के शव बरामद कर लिए हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। बीआरओ के मुताबिक तोजिंग नाला में बादल फटने से आई बाढ़ में बहने से कनिष्ठ अभियंता, दो ऑपरेटर और एक जेसीबी गायब है। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि तांदी-उदयपुर मार्ग पर तोंजिंग नाले में देर रात भारी बारिश से दो गाड़ियां जिनमें से एक पांगी की तरफ से और दूसरी जाहलमा की तरफ जा रही थी, नाले के तेज बहाव में बह गई थीं।