फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Flood: सैलाब में बही विनीता की तलाश में नदी किनारे दो दिन से भूखे प्यासे भटक रहे माता-पिता

Fri, 30 Jul 2021 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बही विनीता। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल के तोजिंग नाला में बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, बीआरओ, पुलिस, होमगार्ड जवानों के साथ स्थानीय लोग भी डटे हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बाढ़ से नकुसान का जायजा लेने आना था लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है। वहीं कुल्लू में भी चार लापता लोगों की तलाश जारी है। गाजियाबाद की 25 वर्षीय विनीता चौधरी के परिजन भी बेटी की तलाश के लिए कुल्लू पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बही विनीता। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कैंपिंग साइट पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसको लेकर एसपी कुल्लू से भी मिले हैं। सैलाब में बही विनीता की तलाश में दो दिन से भूखे प्यासे माता-पिता नदी किनारे भटक रहे हैं। लापता लोगों की तलाश बजौरा से लेकर मणिकर्ण तक की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बही विनीता। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विनीता मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बह गई थी। इससे पहले उसने अपने बिजनेस पार्टनर को बचाया।

4 of 5
ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बही विनीता। - फोटो : अमर उजाला
वह कैंपिंग साइट में बतौर मैनेजर काम कर रही थीं। अपने घर लौटने से पहले वह काल का ग्रास बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आए सैलाब में बही विनीता। - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य तीन लोगों का भी पता नहीं लग पाया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें