फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीट बर्फ में पांच लोगों ने पैदल पार किया रोहतांग दर्रा

Sun, 31 Mar 2019 05:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
कोकसर में पड़ी बर्फ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और कोकसर में बचाव दल की तैनाती के बाद सिस्सू से पांच लोग 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार कर मनाली पहुंचे। इन दिनों रोहतांग दर्रा में 15 से 20 फीट तक बर्फ है। कुछ रोज पहले सिस्सू के ही चार लोग रात के दो बजे चलकर रोहतांग दर्रा को पार करते हुए मनाली पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 7
कोकसर में पड़ी बर्फ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
सिस्सू के स्थानीय लोग के साथ दो मजदूर सहित कुल पांच व्यक्तियों ने दर्रा पार करने का साहस किया है। हालांकि गत 28 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली ने निजी चौपर से संस्थान से जुड़े तीन लोगों सहित एक वायरलेस ऑपरेटर को कोकसर पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 7
मढ़ी में पड़ी बर्फ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
सिस्सू से मनाली पहुंचे पांच लोगों में एक सिस्सू, एक कोकसर और तीन अन्य लोग शामिल थे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से मढ़ी के बचाव दल के स्टाफ को भी भेजा जा रहा है।

4 of 7
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा। - फोटो : अमर उजाला
कुमार नेकहा कि मनाली से बचाव चौकी के चार सदस्य कोकसर पहुंच चुके हैं। केलांग से पुलिस के दो जवान, मेडिकल स्टाफ को भी भेजा जा रहा है। कुल नौ लोगों की टीम कोकसर में तैनात रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा इतने ही लोगों का एक बचाव दल मनाली से मढ़ी को रवाना किया जाएगा और पैदल यात्रियों की मदद करेंगे। उन्होंने सभी पैदल चलने वाले यात्रियों को दोनों बचाव चौकियों में अपना नाम पंजीकरण कर ही रोहतांग दर्रा पार करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

6 of 7
बर्फ से लकदक चंद्रा वैली का कोकसर गांव। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने राहगीरों से मौसम की परिस्थितियों को भांपकर और रेस्क्यू पोस्ट में तैनात लोगों की मदद लेकर ही दर्रा पर करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोकसर के साथ लगता डिम्फुक गांव बर्फ से लकदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें