फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बेकाबू हुई आग, जंगलों के साथ कर्मचारी आवास भी जले, तस्वीरें

Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के जंगलों में आग ने तांडव मचा रखा है। पर्यटन नगरी डलहौजी में जंगल की आग से लोनिवि कर्मचारियों के क्वार्टर जल गए हैं। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे भड़की इस आग ने कुछ ही समय में कर्मचारी आवास को अपनी चपेट में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जंगलों में आग ने तांडव मचा रखा है। पर्यटन नगरी डलहौजी में जंगल की आग से लोनिवि कर्मचारियों के क्वार्टर जल गए हैं। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे भड़की इस आग ने कुछ ही समय में कर्मचारी आवास को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

2 of 6
आग से बचने के लिए अन्य कर्मचारियों ने सामान बाहर निकाल दिया। एक अन्य कर्मचारी का क्वार्टर पूरी तरह से जल गया। आग लगने की घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर मदद पहुंची, तब तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। - फोटो : अमर उजाला
आग से बचने के लिए अन्य कर्मचारियों ने सामान बाहर निकाल दिया। एक अन्य कर्मचारी का क्वार्टर पूरी तरह से जल गया। आग लगने की घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर मदद पहुंची, तब तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
आग की शुरूआत करीब साढ़े चार बजे डलहौजी कथलग रोड़ के जंगल से हुई और कुछ ही देर में यह भयानक रूप लेकर एसडीएम कार्यालय की तरफ बढ़ गई। आग को भड़कता देख कर्मचारियों ने मदद के लिए संपर्क साधा लेकिन कोई भी मदद समय पर नहीं मिली। आग से कई कमरे खाक हो गए। - फोटो : अमर उजाला
आग की शुरूआत करीब साढ़े चार बजे डलहौजी कथलग रोड़ के जंगल से हुई और कुछ ही देर में यह भयानक रूप लेकर एसडीएम कार्यालय की तरफ बढ़ गई। आग को भड़कता देख कर्मचारियों ने मदद के लिए संपर्क साधा लेकिन कोई भी मदद समय पर नहीं मिली। आग से कई कमरे खाक हो गए।

 

4 of 6
आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम गौरव चौधरी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जंगल की आग से लोनिवि के आवास जले हैं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसका जल्द ही आकलन किया जाएगा। जबकि इस मौके पर डीएफओ राकेश कटोच ने वन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला
आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम गौरव चौधरी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जंगल की आग से लोनिवि के आवास जले हैं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसका जल्द ही आकलन किया जाएगा। जबकि इस मौके पर डीएफओ राकेश कटोच ने वन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

5 of 6
शिमला के तारादेवी के जंगल भी आग से खाक हो गए हैं। आग ने वन संपदा को राख कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला के तारादेवी के जंगल भी आग से खाक हो गए हैं। आग ने वन संपदा को राख कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामपुर के ननखड़ी में भी आग बेकाबू हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर के ननखड़ी में भी आग बेकाबू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें