फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सम्मेलन में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, इस नेता को धक्के देकर निकाला बाहर

Sat, 11 Aug 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में ही भिड़ गए। रजनी पाटिल का हिमाचल प्रदेश के ऊना का यह पहला दौरा था। ऊना के बहडाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊना के विधायक सतपाल रायजादा के समर्थकों और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा में हाथापाई हो गई। मौके पर करुण शर्मा और उनके समर्थकों को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया। समस्त प्रकरण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सह कांग्रेस प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
इससे पहले कि कार्यक्रम शुरू हो पाता दोनों तरफ से खूब धक्कामुक्की हो गई। आला नेताओं को मामला शांत करवाना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम सुचारू रूप से चला। इस दौरान प्रभारी के साथ ही नेताओं को कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाना पड़ा। हालांकि, जिला भर से कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुटी थी पर इस प्रकरण ने कांग्रेस की आपसी कलह को सामने ला दिया। गौर हो कि करुण शर्मा पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं। उनके साथ निष्कासित नेता संजीव सैणी तथा जिला एनएसयुआई अध्यक्ष अजय चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
सम्मेलन में मंच से नेताओं का संबोधन चल रहा था। इसी दौरान एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा एनएसयुआई के झंडे लेकर अपने समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पर आए और मंच की तरफ बढ़ने लगे। मौके पर विधायक सतपाल रायजादा के समर्थकों ने उन्हें बीच में रोक दिया। कांग्रेस से निष्कासित करुण शर्मा और उनके समर्थकों को रोककर पीछे धकेल दिया। दोनों पक्षों में जोरदार नारेबाजी होने लगी और यहां तक की आपसी हाथापाई तक हो गई।

4 of 5
विधायक रायजादा के समर्थकों ने करुण समर्थकों को सभा स्थल से पीछे पहुंचा दिया, स्थिति संभालने के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी व अन्य नेता भी उनके बीच गए और समझाने लगे। थोड़ी देर तक मामला शांत रहा, लेकिन उसके बाद फिर से करुण शर्मा और उनके समर्थक सभा स्थल के पास आ गए। इसके बाद फिर दोनों पक्षों में खूब धक्कामुक्की हुर्ई। सम्मेलन के माहौल को खराब होता देख विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने मंच पर आकर निष्कासित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम छोड़कर जाने के आदेश दिए। इसके बाद करुण शर्मा और उनके समर्थक कार्यक्रम स्थल से चले गए तब जाकर माहौल ठीक हुआ और सभी नेताओं ने मंच से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनी पाटिल ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत- इस प्रकरण से प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी काफी खिन्न दिखे। दोनों ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी। गौर हो कि एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा को कांग्रेस संगठन ने विस चुनाव में ऊना विस क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निष्कासित किया हुआ है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अनुशासन की कमी और भितरघात कांग्रेस की हार के कारण रहे हैं। ऐसे में नेताओं व कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक तौर पर ऐसी गतिविधियां नहीं करनी चाहिए इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है।

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें