फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा
Tue, 12 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) कॉलेज में मंगलवार को फाइनल सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी हुई।
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
चीना धैनिक ने मिस आरकेएमवी का खिताब जीता। उज्जवल ठाकुर फर्स्ट रनरअप और स्मृति शर्मा सेकेंड रनरअप बनीं।
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या मीरा वालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज कॉलेज छात्रा तमन्ना के मोहे रंग दो नंद के लाल...पर हुई।
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने भंगड़ा डाला। बीएससी चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने लाहौल-स्पीति की पारंपारिक नृत्य नाटी कर सबका मन मोह लिया।
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज छात्रा मुस्कान ने मेरी आवाज ही पहचान है........ गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
आरकेएमवी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. हिमालया नेगी, डॉ. राजेश चौहान, सदाराम ठाकुर, सोनिया, सुनील मनकोटिया, बृजेश चौहान इस दौरान मौजूद रहे।