गाना तो सुना होगा चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है। इसी गाने पर थिरके कुल्लू के अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स। अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मौहल के संध्या पैलेस में +2 के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने खूब मस्ती की। +2 के स्टूडेंट विवेक और आंचल ने फिल्मी गीतों पर खूब वाहवाही लूटी। सिमरन और सुप्रीत ने पंजाबी नृत्य पेश कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। मिस फेयरवेल कोमल और मिस्टर फेयरवेल सुशांत को चुना गया। students party