फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब और प्लम को व्यापक नुकसान, तस्वीरों में देखें तबाही

Tue, 04 Jun 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
अंधड़ और ओलावृष्टि से तबाह सेब - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में सोमवार देर रात अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब और प्लम (आलू बुखारा ) की करीब आधी फसल तबाह हो गई है। कुल्लू के बंजार और सैंज में सेब और बेर के अलावा नाशपाती, खुमानी को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 9
जमीन पर बिखरे सेब - फोटो : अमर उजाला
घाटी के देउठा, सुचैहण, रैला, थाटीबीड़, तांदी, खाड़ागाड़, टील, श्रीकोट, चनौन, चैहणी में फल पेड़ से जमीन पर गिर गए हैं। जिला शिमला में भी अंधड़ से कई गांवों में सेब के साथ अन्य गुठलीदार फल झड़कर जमीन पर बिखर गए। सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सेब के दर्जनों पौधे जड़ से उखड़ गए हैं। ग्राम पंचायत नेरवा के घूंटाडी, बजाथल व गढ़ा में सेब और स्टोन फ्रूट की फसल को क्षति पहुंची है। सिरमौर जिला में भी प्लम और खुमानी के फल झड़ गए तो शिमला मिर्च के पौधे टूट गए हैं। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अंधड़ चलने से कई घरों और गोशालाओं की छतें उड़ गईं। कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी गुल हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से कई स्थानों पर यातायात भी बाधित रहा। सोलन के नालागढ़ में बिजली लाइनों और खंभों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नालागढ़ के वार्ड नंबर सात के फ्रेंड्स कॉलोनी में विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे एलटी स्पैन डैमेज हो गए और बत्ती गुल हो गई। सब डिविजन दो के तहत नाहर सिंह में दो पोल टूट गए, किरपालपुर में 1, सलेहड़ा में 2 पोल, न्यू नालागढ़ में केबल जल गई। वहीं, नालका में 150 केवी के ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। दस जून तक सूबे में मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.7, धर्मशाला में 14.6, नाहन में 13.9, सोलन में 16.8, ऊना में 21.0, मंडी में 18.4, मनाली में 8.0, कल्पा में 6.4 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.0, बिलासपुर में 38.0, हमीरपुर मे 37.5, कांगड़ा में 37.1, सुंदरनगर में 36.8, चंबा में 34.9, सोलन में 34.8, भुंतर में 34.0, नाहन में 33.8, डलहौजी में 31.5, शिमला में 28.7, कल्पा में 23.2 और केलांग में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिला ऊना के बाद अब जिला सिरमौर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सात जून से स्कूलों की समय सारणी में बदलाव कर दिया है। सिरमौर में सात जून से स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे छुट्टी होगी। शिक्षा उप निदेशक ने गर्मी के चलते खुले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभाएं करने पर भी आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें