फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gupt Navratri 2021: अष्टमी पर उमड़े भक्त, कीजिए मां ज्वालाजी के दर्शन

Sat, 20 Feb 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
गर्भगृह में मां ज्वालाजी के दर्शन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को माघ माह के आठवें गुप्त नवरात्र पर जप-पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को 71 विद्वानों और पुजारियों ने मां ज्वालामुखी के मूलमंत्र, भैरव, गायत्री, गणपति मंत्र का विधिवत जाप किया। अष्टमी के दिन मां ज्वालाजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंदिर में दिनभर कतारें लगी रहीं और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में जयकारों के साथ दर्शन किए। पुजारी सभा प्रधान मंदिर पुजारी अविनेंदर शर्मा ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में मां ज्वालामुखी के मूलमंत्र के जाप के अलावा गणेश, वटुक भैरव और शतचंडी का जप और पाठ हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नौवें दिन रविवार को विशाल हवन और विद्वानों को दक्षिणा-आवर्णी प्रदान करने के साथ कन्या पूजन किया जाएगा। अष्टमी के दिन यात्रियों ने मां के गर्भगृह में दर्शन किए और हवन यज्ञ भी किया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासन की तरफ से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहरी श्रद्धालुओं ने बताया कि अष्टमी के दिन माता का आशीर्वाद लिया और ज्योतियों के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में कोरोना महामारी के चलते कोविड एसओपी का पालन किया जा रहा है और मंदिर में लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। वहीं, अष्टमी के दिन पुजारी अविनेंदर और पुजारी परीक्षत शर्मा ने सिद्ध दुर्गा ज्वाला मूर्ति को विशेष भोग प्रसाद लगाया और माता की विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें