मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध करने वाली कांग्रेस अबकी बार लाइन में खड़े लोगों के लिए राहत लेकर आई। कांग्रेस की इस पहल से सभी हैरान थे। आइए जानते हैं कैसे कांग्रेस कार्यकर्ता राहत लेकर आए।
विज्ञापन
2 of 5
हिमाचल के ऊना में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नोटबंदी के चलते बैंको व एटीएम के बाहर कतारों में लगे लोगों को बड़ी राहत दी। घंटों तक लाइन में लगे लोग कांग्रेस की इस पहल से हैरान थे। मगर सभी ने इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल पार्टी कार्यकर्ता यहां एटीएम और बैंकों के बाहर लगी लाइनों में खड़े लोगों को भोजन बांट रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोग परेशान हैं और इसीलिए उन्हें थोड़ी राहत देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
4 of 5
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंकों के बाहर जाकर लाईनों में लगे लोगों को डिब्बा बंद भोजन दिया। वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के बाद देश की जनता बेंको व एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं। लोग भूखे, प्यासे बैंकों में पहुंच रहे हैं और इसके बावजूद भी उनको कैश नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्यक्रम को जारी रखेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता विजय डोगरा, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।