फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ गैस सिलिंडर, जानिए अब कितने हुए दाम

Wed, 02 Jan 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
नया साल घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। जनवरी महीने में हिमाचल में सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलिंडर दिसंबर के मुकाबले पांच रुपये सस्ता हो गया है। इस महीने उपभोक्ताओं को 731 रुपये में सिलिंडर मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से चुकाने होंगे। उपभोक्ताओं को कुल 781 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 232 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। उधर, गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर के दाम 120 रुपये घटे हैं। इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं लौटाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 190 रुपये कम हुए हैं। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1296 रुपये देने पड़ेंगे। इन उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त देने होंगे। पहली जनवरी से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत सिर्फ 12 गैस सिलिंडर मिलने हैं। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त कर चुके उपभोक्ताओं को गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें