शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उसे शराब पीकर अक्सर मारता था। घर के सदस्यों के साथ महिला का कोई संपर्क नहीं था क्योंकि वह महिला के कदम से नाराज थे। लोगों के मुताबिक जिस आदमी के लिए वह अपना परिवार और बच्चे छोड़ कर आई उसी ने उसका कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी ने महिला का सिर दीवार पर कई बार पटका जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आईं थीं।