मध्य प्रदेश के सतना में चित्रकूट के कुख्यात डकैत लवलेश कोल ने वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ समेत तीन लोगों का अपहरण कर लिया। परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रीवा आईजी, डीआईजी व एसपी समेत अपहृतों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं। मझगवां थाने में डकैत लवकेश कोल के खिलाफ तीन लोगों का अपहरण व लूट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मामले में नजर रखे हैं
2 of 7
डेमो पिक
जिले की सीमा से सटे नयागांव-मझगवां थानाक्षेत्र के बगदरा घाटी के पास डकैतों की सूचना पर भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। मंगलवार की शाम डाकू लवलेश कोल गैंग ने बगदरा घाटी के पास पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर सड़क निर्माण में जुटे मजदूरों को पीटा, उनसे ठेकेदार को बुलाकर रंगदारी पहुंचाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
इसी बीच मप्र रीवा के वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ रामाश्रय पांडे अपनी आंखों का इलाज कराकर चित्रकूट से रीवा लौट रहे थे। कार में उनके साथ वन विभाग के ही रिटायर्ड बाबू सुरेश सोहगौरा और ड्राइवर मुन्ना भी थे। कोल गैंग ने फायरिंग कर चित्रकूट-सतना मार्ग पर बगदरा घाटी के पास कार रोकी और तीनों का अपहरण कर लिया।
4 of 7
डेमो पिक
चार घंटे बाद सुरेश के फोन से उसके भतीजे को फोन कर 50 लाख की फिरौती देने पर ही तीनों को छोड़ने की बात कही गई, लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टी नहीं की। घटना के बाद रीवा रेंज की पुलिस सक्रिय हो गई है और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
डकैतों ने चालक मुन्ना को छोड़ दिया है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा है। आईजी ने उमेश जोगा ने दावा किया कि इस वारदात को बबुली गैंग के एक लाख तीस हजार के इनामी लवलेश कोल ने अंजाम दिया है। एक को छोड़ने की बात सुनी गई है। अपहृतों को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारी बराबर मामले पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
डकैतों के उप्र सीमा क्षेत्र में घुसने की आशंका पर चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा के निर्देश पर एंटी डकैती टीम प्रभारी मो.अकरम, बहिलपुरवा थाना प्रभारी साजिद खान, मानिकपुर थाना प्रभारी केपी दुबे व मारकुंडी थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी पूरी टीम के साथ अमरावती सती अनुसुईया व आसपास के जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। टीम घटनास्थल के आसपास दस किलोमीटर के दायरे में डेरा डालकर डकैतों व अपहृतों की तलाश कर रही है।