फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दरिंदगी की हदें पार! रेप के बाद हत्या, जंगल में नग्न हालत में मिली छात्रा की लाश

Sat, 08 Jul 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
1 of 7
देवभूमि एक फिर बार फिर शर्मसार हुई है। दसवीं कक्षा की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है।

2 of 7
हिमाचल के जिला शिमला की तहसील कोटखाई की एक पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्रा शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस  की प्राथमिक जांच में हत्या से पहले छात्रा के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है।

3 of 7
मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी।

4 of 7
स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। भाई स्कूल से घर नहीं लौटा। छात्रा जंगल के रास्ते अकेले घर के लिए निकली थी। पांच जुलाई को छात्रा का पता करने परिजन निकले। लेकिन छात्रा को पता नहीं चला।

5 of 7
छात्रा की रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। इसी बीच जंगल में स्कूल से कुछ दूरी पर छात्रा का शव सड़क से ऊपर करीब सौ मीटर की दूरी पर नग्न हालात में मिला है। सूचना के बाद कोटखाई थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल को सील किया।
विज्ञापन

6 of 7
एसडीएम ठियोग ताशी संडूप और डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने मौके पर पहुंच की जांच की। जुन्गा से फोरेंसिक टीम और पुलिस के डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। करीब पांच बजे घटना स्थल पर जांच चलती रही।
विज्ञापन

7 of 7
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा सहित गांव के सौ से अधिक लोग मौके पर पहुंचे है। घटना स्थल से सूचना के अनुसार छात्रा के गले में निशान और स्कूल की वर्दी शव से कुछ दूरी पर फेंकी गई थी। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि छात्रा की दुराचार के बाद हत्या हुई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें