फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वह सिगरेट से दागता है प्राइवेट पार्ट, डालता है लाल मिर्च', महिला ने सुनाई पति की हैवानियत की कहानी

Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
गाजियाबाद के मुरादनगर में एक महिला ने अपने पति पर बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पति के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति कैसे उसपर जुल्म करता है। वह सिगरेट से उसका प्राइवेट पार्ट दागता है। उसमें लाल मिर्च डालता है। महिला ने थाने में पति से तलाक दिलवाने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे तंग आकर कई बार महिला ने उससे तलाक मांगा, लेकिन हर बार पति माफी मांग कर आगे से ऐसा नहीं करने की बात कहता।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
आरोप है कि तलाक मांगने पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाल दी और सिरगेट से दागा।
 

4 of 5
rape

महिला ने बताया कि जब वह बीमार होती थी, तो भी उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है और उसे भूखा-प्यासा रखता है। पीड़िता ने बताया कि मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, वह माफी मांगने के बाद दोबारा हरकतें करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें