हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष की हत्या के मामले में एक आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक हरमेहताब के किसी खास दोस्त की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
बुधवार को डिस्ट्रिक कोर्ट ने फरीद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अपराध गंभीर प्रवृति का है और तथ्य को देखने के बाद अदालत को ऐसा कोई आधार नहीं मिलता कि आरोपी फरीद को किसी तरह की राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
इसलिए उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। वहीं, पुलिस अब आरोपी से दूसरे फरार आरोपी के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं। हादसे में इस्तेमाल हुई बीएमडब्ल्यू कार कहां है, इसको लेकर भी पूछताछ चल रही है।
4 of 6
गौरतलब है कि आकांश सेन की चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौत हो गई थी। चंडीगढ़ में वीरवार को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनके सिर को कुचल दिया था। बीएमडब्ल्यू कार का टायर युवक के सिर पर से गुजरा था। जांच में सामने आया था कि उसे एक नहीं कई बार कुचलने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों ने आकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है। आकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता है।
रात को वह शेरा के पास ही रुका था। सुबह वह अपने अन्य दोस्तों के साथ शेरा के घर से अपने घर जा रहा था। घटना के वक्त उसका एक दोस्त भी मौके पर मौजूद था। इसी दौरान बीएमडब्ल्यू कार ने उसे रौंद दिया था। अक्षांश की बाद में अस्पताल में मौत हो गई थी।