हिमाचल के कुल्लू जिला में पुलिस ने एक आईएसआईएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदलकर पिछले करीब छह माह से कुल्लू के सिंधवा स्थित एक चर्च में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में आरोपी के तार आईएसआईएस के जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। आरोपी यहां से सीरिया भागने की फिराक में था।
क्लिक कर देखें वीडियो
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पासपोर्ट, लैपटॉप व मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 19, 20 अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। एजेंट के गिरफ्तार होने की सूचना से केंद्र व प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी की पहचान पासपोर्ट के माध्यम से बंगलूरू के रसदिया मस्जिद निवासी आबिद खान (25) पुत्र युसफ खान के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी बंजार के सिंधवा में एक चर्च में पास्चर के साथ पॉल नाम रख कर रह रहा था।
4 of 7
पुलिस को गुप्त सूत्रों से आरोपी के बंजार में होने की सूचना मिली थी जिस पर शनिवार को पुलिस की टीम ने एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मार्च के दौरान श्रीलंका भी गया है और वह अपनी इंडोनेशिया में रह रही गर्लफ्रेंड के संपर्क में था।
विज्ञापन
5 of 7
वह इंडोनेशिया होकर ही सीरिया निकलने की फिराक में था। शातिर युवक कुल्लू के सिंधवा के अलावा मौहल क्षेत्र में भी रहा है। पुलिस जब्त किए गए सामान की जांच करवा रही है और डाटा खंगाल रही है।
विज्ञापन
6 of 7
आरोपी के दो अन्य साथी जनवरी 2016 में एनआईए ने दिल्ली में गिरफ्तार किए थे। इसके बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गया था और छिपने के लिए ठिकाना ढूंढते हुए हिमाचल पहुंचा और यहां नाम बदलकर रहने लगा। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई।
एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टता में गिरफ्तार किए युवक के तार आईएसआईएस से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है। कब्जे में लिए सामान की जांच करवाई जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।