नशे में धुत हिमाचल पुलिस के जवानों ने थाने में तैनात कई पुलिसवालों की धुनाई कर डाली। टल्ली हुए इन युवकों ने पहले तो शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट की फिर थाने में घुसकर धुनाई कर डाली। पुलिसवालों की ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी घटना-
विज्ञापन
2 of 9
पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात हिमाचल के बिलासपुर के घुमारवीं इलाके की है। नशे में धुत दो पुलिस वालों और उनके भाई ने घुमारवीं थाने में घुस कर अपने ही साथियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव में आए एएसआई को भी नहीं बख्शा। इस मारपीट में पुलिस वालों की वर्दियां तक फट गई।
विज्ञापन
3 of 9
देर रात चले इस ड्रामे में कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को काबू किया गया। हालत इतनी गंभीर हो गई कि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार एनएच-103 पर बीती रात कुलारू के पास रेस्टोरेंट में लड़ाई करने वाले इन युवकों किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। इनके साथ आठ से दस और अन्य युवक भी थे।
4 of 9
तभी शाम करीब 6:30 बजे करीब विशाल सोनी पुत्र त्रिलोक चंद गांव लद्दा अपने दोस्त राज कुमार पटियाल पुत्र बलवीर सिंह पटियाल घुमारवीं के साथ रैस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे। लेकिन, जैसे ही वह खाना खाकर बाहर आए तो जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक खाना खाने आए। यहां दोनों युवकों के साथ बिना किसी वजह से उलझ पड़े।
विज्ञापन
5 of 9
बाद में जैसे ही ये युवक अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो मारपीट करने वाले युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी ले ली। बाद में मारपीट कर दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर खींच कर जमीन पर घसीट दिया। नशे में धुत इन जवानों ने हाथ में गमला व ईंट उठाकर दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक जान बचाकर सड़क की ओर भागा।
विज्ञापन
6 of 9
वहीं दूसरा युवक बड़ी मुश्किल से जान छुड़वाकर रेस्टोरेंट की तरफ भागा। यह सब घटना होटल में लगे कैमरों मे कैद हो गई। मारपीट का पूरा वीडियो 14 मिनट का है। मामला यहीं पर नहीं रुका। घायल युवक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे तो मारपीट करने वाले तीन युवक भी वहां पहुंच गए। यहां जो वाक्या हुआ वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
विज्ञापन
7 of 9
युवक नशे में इतने धुत थे कि वह थाना प्रभारी से भी उलझ पड़े। थाना प्रभारी शेर सिंह ने जैसे ही इन युवकों का वीडियो बनाना चाहा तो इनमें से एक युवक प्रशांत धर्माणी ने थाना प्रभारी का फोन छीनकर नीचे पटक दिया। बीच बचाव में आए अन्य पुलिस वालों पर तीनों युवकों ने हमला कर दिया और गाली गलौच करते रहे। बीच बचाव में आए एएसआई जगत पाल व कांस्टेबल सुनील कुमार की वर्दी फाड़ दी।
8 of 9
बाद में मुंशी ने तीनों को कड़ी मशकत के बाद काबू किया। बताया जा रहा है कि तीनों मारपीट करने वाले युवक सगे भाई हैं। दो बड़े पुलिस में हैं, जबकि छोटे वाला अपना व्यवसाय करता है। वहीं तीनों रसूखदार नेता के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी घुमारवीं के साथ लगती पंचायत पट्टा के बाड़ी मंझेड़वा गांव के हैं। तीनों आपस में सगे भाई हैं। तीनों की पहचान ऋषि धर्माणी पुत्र सुरेश धर्माणी, निशांत धर्माणी व प्रशांत धर्माणी के रूप में हुई है। इनमें से एक पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में तैनात है, जबकि दूसरा बरमाणा थाना में तैनात है। जो अपना व्यवसाय चलाता है उस पर पहले ही मूर्ति चोरी का व पत्रकार को जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हैं जोकि कोर्ट मे विचाराधीन है। तीनों के खिलाफ 452,353, 332, 506 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, तीनों को रात को ही पकड़ लिया गया था।