फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

Thu, 09 Mar 2017 05:37 PM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
आतंक का मास्टर माइंड है आतिफ
आईएसआईएस का कानपुर-लखनऊ खुरासान मॉड्यूल संदिग्ध आतंकी आतिफ मुजफ्फर ने तैयार किया था। एडीजी कानून व्यवस्था के मुताबिक कानपुर से पकड़े गए फैसल खां और मो. इमरान ने यह जानकारी दी है। कानपुर निवासी आतिफ को मंगलवार को मध्यप्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में ब्लास्ट करने के आरोप में उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार गिया गया था।   
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

2 of 9
मास्टर माइंड आतिफ
भोपाल में मंगलवार को हुए ट्रेन ब्लास्ट के बाद वहां पकड़ा गया कानपुर का आतिफ चकेरी के गंगा विहार केडीए कालोनी (जाजमऊ) का रहने वाला है। उसके पिता एमएच नदवी टेनरी मालिक थे। बताया गया कि एमएच नदवी मुस्लिम एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। वह हलीम मुस्लिम इंटर कालेज के प्रबंधक भी रहे हैं।  
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

3 of 9
मास्टर माइंड आतिफ को ले जाती पुलिस और एटीएस
एमएच नदवी का इंतकाल हो चुका है। उन्होंने दो विवाह किए थे। आतिफ पहली पत्नी का बेटा है। परिवार में मां, एक भाई और चार बहनें हैं। दो बहनों का और बड़े भाई का निकाह हो चुका है। आतिफ अविवाहित है। आतिफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से चमड़ा उत्पादन में डिप्लोमा कर रहा था। जबकि भाई चमड़ा कारोबारी है। पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई छोड़कर घर आ गया था।

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

4 of 9
डेमो पिक
मां ने बताया कि ढाई महीने पहले मामूली बात पर आतिफ से उनका विवाद हो गया था। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। एक हफ्ते पहले उसने बहन को व्हाट्सएप किया था कि मेरी मुंबई में नौकरी लग गई है। एक-दो हफ्ते में सैलरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

5 of 9
डेमो पिक
एमपी में आतिफ की गिरफ्तारी से परिवार अनजान था। मंगलवार दोपहर को मीडियाकर्मी आतिफ के घर पहुंचे तो मां को इसकी जानकारी हुई। मोहल्ले वालों ने बताया कि आतिफ शांत स्वभाव का था। उसकी ज्यादा लोगों से बोलचाल नहीं थी लेकिन अपनी उम्र से बड़े कुछ लोगों से उसकी दोस्ती था।
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

6 of 9
सैफुल्ला के घर से मिला आईएस का झंडा
आतिफ के गिरोह में करीब एक दर्जन लोग जुड़े हैं। इनमें से ज्यादा कानपुर के हैं। सूत्रों के अनुसार इस ग्रुप में कानपुर का जीएम खां सेकंड मैन था। इसमें अजहर खलीफा, मोहम्मद फैसल खां और इमरान भी शामिल हैं। सैफुल्ला, दानिश और हुसैन, आतिफ के लिए ही काम कर रहे थे।
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

7 of 9
मारा गया आतंकी सैफुल्ला
सैफुल्ला का काम लखनऊ में आईएस से जुड़ने वाले युवाओं को ट्रेनिंग देना था। इसके अलावा फकरे आलम और रॉकी रानावत अजहर को असलहे उपलब्ध कराते थे। भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में धमाके का मास्टर माइंड भी आतिफ को ही बताया गया है। उसने ही धमाके का ताना-बाना बुना था। उसने पैसों का लालच देकर दानिश और उसके भाइयों और इटावा के फकरे आलम को तैयार किया था।

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

8 of 9
सैफुल्ला
इटावा निवासी फकरे आलम ने अजहर के माध्यम से असलहे और विस्फोट का सामान लेकर आतिफ और उसके साथियों तक पहुंचाया था। इस बात का खुलासा एटीएस और पुलिस की प्रारंभिक जांच में हुआ है।
विज्ञापन

ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography

9 of 9
सैफुल्ला के घर से बरामद सामान
एटीएस का दावा है कि फैसल के पास से बरामद मोबाइल से आईएस से जुड़ी सामग्री कई नंबरों पर भेजे जाने की जानकारी मिली है। फैसल को अन लॉ फुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट 1967 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें