हिमाचल के सोलन जिले के ओच्छघाट में अपनी मां के साथ किराये के कमरे में रह रही युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है।
2 of 10
युवती को मारने के बाद आरोपी उसके शव को घसीट कर दूसरे कमरे में फेंकने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। वारदात के समय आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को घर में घुसते और निकलते देखा है।
3 of 10
बताया जा रहा है कि आरोपी की युवती से जान पहचान थी और वह अक्सर उनके घर आया-जाया करता था। शुरुआती पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर किराये के घर की एक चाबी आरोपी युवक के पास भी रहती थी।
4 of 10
पुलिस ने सरगर्मी के साथ आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती की मां अपने पति से अलग रहकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। युवती की मां कल्पना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी नेहा ने मोबाइल पर फोन करके आत्महत्या कर लेने की बात कही थी।
5 of 10
जिसके बाद वह घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। जिसे बेरहमी से मारने के बाद एक कमरे से दूसरे कमरे तक घसीटा गया था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार करने लगी। हालांकि खून और युवती के सिर के पिछले हिस्से में धारधार हथियार से आई चोट से साफ जाहिर था कि उसकी हत्या हुई है।
7 of 10
जिसके बाद पुलिस ने युवती की मां और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद एक टीम को आरोपी की धरपकड़ में रवाना कर दिया। जबकि दूसरी टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लग गई।
8 of 10
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की मां कल्पना देवी के बयान दर्ज कर लिए हैं।
9 of 10
महिला ने युवक पर हत्या का संदेह जाहिर किया है। यह युवक हत्या का शिकार हुई युवती और उसके मां दोनों को पहले से जानता था।