फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फॉरेस्ट गार्ड की बेरहमी से हत्या कर पेड़ पर उल्टी लटका दी लाश

Sat, 10 Jun 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग(मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
  24 वर्षीय फॉरेस्ट गार्ड की बेरहमी से हत्या कर शव पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया। रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी है। हिमाचल के मंडी जिले के वन मंडल करसोग के सेरी कतांडा बीट में यह वारदात हुई। छह महीने पूर्व फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती हुए होशियार सिंह निवासी झरोठी गांव पंचायत तुंगाधार की इसी बीट पर 16 मार्च को तैनाती हुई थी। वह सोमवार से लापता था। शुक्रवार को गरजुन के पास एक चरवाहे ने शव को पेड़ पर लटका देखकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

हत्या की वजह वन माफिया

2 of 5
PIC
पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने वन माफिया पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेरी कतांडा बीट का वन रक्षक होशियार सिंह निवासी झरोठी गांव पंचायत तुंगाधार अचानक गायब हो गया था। करसोग पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की टीम ने गार्ड को ढूंढने के लिए जंगलों का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह एक चरवाहा जंगल में भेड़ बकरियां चरवाने गया था तो उसने गरजुन के पास एक बैग पड़ा देखा। जब उसने बैग खोला तो उसमें वन विभाग का कुछ सामान पाया। वहां से कुछ दूरी पर उसने पेड़ पर लटकी हुई कमीज देखी जिसके साथ ही पेड़ से लटका एक शव भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

3 of 5
उसने अपने बेटे को सूचित किया जिसके बाद सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस तक पहुंचाई गई। पुलिस का दल एएसआई भौम प्रकाश और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले दिनों फॉरेस्ट गार्ड ने एक लकड़ी की गाड़ी की गाड़ी पकड़ी थी। यह वारदात उसी के बाद सामने आई है। ऐसे हालात में हत्या की वजह वन माफिया ही प्रतीत हो रहे हैं।

4 of 5
मां बाप का साया नहीं था, दादी ने ही पाल पोस कर बड़ा किया- 24 वर्षीय होशियार सिंह पढ़ाई में तेज होने के साथ एक बेहतर एथलीट भी था। जन्म देते ही उसकी मां मौत हो गई थी। 10 वर्ष बाद उसके पिता चल बसे। उसकी दादी ने ही पाल पोस कर बड़ा किया। अपनी लगन और मेहनत से उसने फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में अपनी जगह बनाई। परिजनों का कहना है कि होशियार सिंह काफी निडर और ईमानदार था। उसके चाचा परस राम ने वन माफिया पर हत्या का संदेह जताया है। एएएसपी कुलभूषण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हत्या के आधार पर ही जांच कर रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी। डीएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव मंडी अस्पताल भेज जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वन विभाग के पीसीसीएफ (हॉफ) एसएस नेगी का कहना है कि दुखद घटना की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस के आला अफसरों से बात कर उच्च स्तरीय विशेष जांच कराने की व्यवस्था की जाएगी। वन विभाग की ओर से हर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें