फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुद को गोली लगने के बाद भी रॉकी को अस्पताल लेकर पहुंचा चालक, तस्वीरें

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
1 of 8
शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोली लगने से गाड़ी खून से सन गई। - फोटो : अमर उजाला
शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोली लगने से गाड़ी खून से सन गई।

2 of 8
दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई। रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई। रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे।

3 of 8
रॉकी को पंजाब पुलिस से बाकायदा सिक्योरिटी मिली हुई थी। मगर सिक्योरिटी की गाड़ी काफी पीछे आ रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी की गाड़ी उनका रिश्तेदार परम पाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर अन्य रिश्तेदार हरप्रीत बैठा था। - फोटो : अमर उजाला
रॉकी को पंजाब पुलिस से बाकायदा सिक्योरिटी मिली हुई थी। मगर सिक्योरिटी की गाड़ी काफी पीछे आ रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी की गाड़ी उनका रिश्तेदार परम पाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर अन्य रिश्तेदार हरप्रीत बैठा था।

4 of 8
जैसे ही वे परवाणू टीटीआर पहुंचे तो खाई की ओर खड़े दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार ड्राइव कर रहे उनके साथी परमपाल पाली निवासी फरीदकोट के कान में जा लगी। यह वही जगह है जहां यह गोलीकांड हुआ। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वे परवाणू टीटीआर पहुंचे तो खाई की ओर खड़े दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार ड्राइव कर रहे उनके साथी परमपाल पाली निवासी फरीदकोट के कान में जा लगी। यह वही जगह है जहां यह गोलीकांड हुआ।

5 of 8
रॉकी के चालक ने खुद को गोली लगने के बावजूद रॉकी को अस्पताल पहुंचाया। मगर जसविंदर सिंह रॉकी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अब चालक परमपाल पाली को ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
रॉकी के चालक ने खुद को गोली लगने के बावजूद रॉकी को अस्पताल पहुंचाया। मगर जसविंदर सिंह रॉकी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अब चालक परमपाल पाली को ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
गाड़ी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। वहीं, मृतक के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने पंजाब के किसी गैंगस्टर पर रॉकी की हत्या करवाने का शक जताया है। रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी रॉकी पर हमला करवाया था लेकिन वो तब हमले में बच निकले थे। - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। वहीं, मृतक  के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने पंजाब के किसी गैंगस्टर पर रॉकी की हत्या करवाने का शक जताया है। रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी रॉकी पर हमला करवाया था लेकिन वो तब हमले में बच निकले थे।

7 of 8
इसी गाड़ी में सवार थे रॉकी। उधर, परवाणू में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस मुख्यालय शिमला से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधीक्षक स्पॉट पर हैं। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश के मुताबिक दोनों पार्टियां गैंगस्टरों की हैं। - फोटो : अमर उजाला
इसी गाड़ी में सवार थे रॉकी। उधर, परवाणू में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस मुख्यालय शिमला से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधीक्षक स्पॉट पर हैं। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश के मुताबिक दोनों पार्टियां गैंगस्टरों की हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। - फोटो : अमर उजाला
जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।
Next
AU ऐप में पढ़ें