फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

Sat, 30 Apr 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारों ने इन हुस्नपरियों को भी नहीं बख्शा - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
अपनी अदाओं से लाखों को दीवाना बनाया। 'ब्यूटी विद ब्रेन' से दुनिया का दिल जीता। लेकिन ये हुस्नपरियां खुद को हत्यारों से नहीं बचा सकीं।
विज्ञापन

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

2 of 6
मोनिका स्पियर - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
साल 2005 की मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला मोनिका स्पियर पांचवें नंबर पर रही थीं। स्पियर अपने पति और बेटी के साथ छुट्टियां मना रही थीं तभी कुछ लुटेरों ने उनको लूटने के लिए जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में स्पियर और उनके पति की जान चली गई जबकि उनकी पांच वर्षीय बच्ची के एक पैर गोली से वो बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

3 of 6
मिस होंडुरास मारिया जोस अल्वाराडो - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
मिस होंडुरास मारिया जोस अल्वाराडो की उनकी बहन सोफिया ट्रिनडाड के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनें एक पार्टी में शिरकत करने पहुंची थीं। पुलिस को बाद में एक कब्र से दोनों की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक सोफिया के प्रेमी को पार्टी में उसका डांस करना नागवार गुजरा और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान सोफिया की बहन मारिया ने भागने की कोशिश की लेकिन हत्यारे ने गोलियां उन पर भी चला दीं।

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

4 of 6
अलैक्जेंड्रा पेत्रोवा - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
19 वर्षीय रसियन मॉडल और मिस रसिया का खिताब अपने नाम करने वाली अलैक्जेंड्रा पेत्रोवा की हत्या उस वक्त कर दी गई जब वह अपने प्रेमी कॉन्सटैंटिन चुविलिन से मिलने पहुंची थीं। हैरानी की बात ये है उनके प्रेमी के लिए हत्या की कोशिशें हो रही थीं। उसी वक्त अपार्टमेंट की दहलीज पर जैसे पेत्रोवा पहुंची, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं।
विज्ञापन

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

5 of 6
जिल एन्न वेदरवैक्स - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
मिस हॉलीवुड जिल एन्न वेदरवैक्स की हत्या की गुत्थी आज तक अनसुलझी है। साल 1998 में वेदरवैक्स की धार दार हथियार से हत्या की गई थी। उनका मृत शरीर कैलीफोर्निया के फ्रेंसो में मिला था। पुलिस के मुताबिक वेदरवैक्स देह व्यापार और नशे के कारोबार में संलिप्त थीं। हालांकि उनके परिवार ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या

6 of 6
जेनेसिस कारमोना - फोटो : beautypageants.indiatimes.com
वेनेजुएला के काराबोबो के लिए मिस टूरिज्म का खिताब पाने वाली जेनेसिस कारमोना की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वे देश में बढ़ती आपराधिक वारदातों के खिलाफ मुहिम चला रही थीं। एक सरकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई।

सोर्स-ब्यूटीपेजेंट्स.इंडियाटाइम्स.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें