फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों समेत महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर बची जान, तस्वीरें

Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के ऊना में देर रात सनसनीखेज मामला सामने आया। एक महिला को उसके दो बच्चों समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गई। यहां अंब उपमंडल के मनियार के तहत महिला पर तेल छिड़ककर बच्चों समेत उसकी जान लेने की कोशिश की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घटना देर रात की है। पुलिस के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ घर में थी। इसका पति घर से बाहर है। ससुराल वालों से अनबन के चलते इसकी सास और ननदों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
una fire
महिला का आरोप है कि सास के साथ मिलकर ननदों ने उस पर और उसके बच्चों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग से जलाने की कोशिश की। जैसे तैसे महिला ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई।

4 of 6
बाद में महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां जमा हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा और देर रात ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। मामला बढ़ता गया और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
una fire
बाद में पुलिस ने मामला शांत किया। पुलिस को दिए बयान में महिला का आरोप है कि उसकी ससुराल वालों के साथ अनबन चल रही है। इसी के चलते उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
una fire
उधर, पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत पर आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें