हरियाणवी सिंगर सपना और निगाहें संस्था के अध्यक्ष सतपाल तंवर के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब सतपाल ने खेड़कीदौला थाने में सोमवार को सपना व एक अज्ञात गैंगस्टर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
जानिए क्या है पूरा मामला
2 of 9
सपना चौधरी
खांडसा गांव के रहने वाले सतपाल ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन कर अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। फोन उनकी पत्नी ने उठाया था।
विज्ञापन
3 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
फोन करने वाले ने सपना का नाम लेकर सतपाल को धमकी दी। सतपाल का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उन पर हमले का भी प्रयास किया।
4 of 9
sapna choudhary
शिकायत लेने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सतपाल को घर तक पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
वरिष्ठ अधिकारियों की राय लेकर जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सपना सिंगर ने फरवरी में चक्करपुर में एक आयोजन के दौरान गाना गया था।
विज्ञापन
6 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
आरोप है कि गाने में दलितों का मजाक उड़ाया गया। इसे लेकर प्रदेशभर में आंदोलन भी हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
मामले में निगाहें संस्था के अध्यक्ष सतपाल के बयान पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने सपना के खिलाफ मामला भी दर्ज किया।
8 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
इसी बीच सपना को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ।
इससे क्षुब्ध होकर सपना ने जहर खा कर आत्महत्या की भी कोशिश की। बाद में दिल्ली के छावला थाना पुलिस ने सपना के बयान पर सतपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया।