फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बस ने कुचला, गुस्साई भीड़ ने डीएसपी की गाड़ी समेत तोड़ डाली बसें

Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
1 of 7
मंदिर में माथा टेकने आए पांचवीं कक्षा के छात्र को बस ने कुचल दिया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में गुस्साए लोगों ने डीएसपी की गाड़ी तोड़ डाली और जमकर हंगामा किया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के चंबा में हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में माथा टेकने आए पांचवीं कक्षा के छात्र को बस ने कुचल दिया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में गुस्साए लोगों ने डीएसपी की गाड़ी तोड़ डाली और जमकर हंगामा किया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के चंबा में हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
बस स्टैंड चुवाड़ी के ठीक बाहर हनुमान मंदिर में माथा टेक रहे पांचवीं के छात्र को परिवहन निगम की बस ने कुचल डाला। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से भड़के स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसों में तोड़फोड़ की और चक्का जाम कर दिया, डीएसपी की गाड़ी भी तोड़ दी। - फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड चुवाड़ी के ठीक बाहर हनुमान मंदिर में माथा टेक रहे पांचवीं के छात्र को परिवहन निगम की बस ने कुचल डाला। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से भड़के स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसों में तोड़फोड़ की और चक्का जाम कर दिया, डीएसपी की गाड़ी भी तोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 7
छात्र की पहचान अर्श सिंह (11) पुत्र राकेश कुमार निवासी साहला के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे पेश आया। जानकारी के मुताबिक दो दिन की छुट्टी के बाद छात्र अपने पिता और बहन के साथ चुवाड़ी पहुंचा। यहां बस से उतरने के बाद वह जैसे ही हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए बढ़ा तो निगम की बस उसे रौंदती हुई निकल गई। - फोटो : अमर उजाला
छात्र की पहचान अर्श सिंह (11) पुत्र राकेश कुमार निवासी साहला के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे पेश आया। जानकारी के मुताबिक दो दिन की छुट्टी के बाद छात्र अपने पिता और बहन के साथ चुवाड़ी पहुंचा। यहां बस से उतरने के बाद वह जैसे ही हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए बढ़ा तो निगम की बस उसे रौंदती हुई निकल गई।

4 of 7
छात्र के बिलकुल पास खड़े उसके पिता राकेश कुमार और उसकी बहन की आंखों के सामने ही यह हादसा हुआ। इससे राकेश कुमार बेहोश होकर गिर पड़े। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दूरभाष पर सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस व प्रशासन की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
छात्र के बिलकुल पास खड़े उसके पिता राकेश कुमार और उसकी बहन की आंखों के सामने ही यह हादसा हुआ। इससे राकेश कुमार बेहोश होकर गिर पड़े। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दूरभाष पर सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस व प्रशासन की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 7
इससे लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र भीड़ तोड़फोड़ पर उतारू हो गई। पहले उन्होंने निगम की बसों को अपना निशाना बनाया। साढ़े नौ बजे जब पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम, नायब तहसीलदार से भी धक्कामुक्की शुरू कर दी। - फोटो : अमर उजाला
इससे लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र भीड़ तोड़फोड़ पर उतारू हो गई। पहले उन्होंने निगम की बसों को अपना निशाना बनाया। साढ़े नौ बजे जब पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम, नायब तहसीलदार से भी धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। लोग चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने चालक को बड़ी मुश्किल से भीड़ से बचाया। हादसे के बाद उग्र लोगों ने सुदली चौक में जाम लगा दिया और वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। लोगों के विरोध के बाद बाद एसएचओ चुवाड़ी जगरूप सिंह पठानिया को निलंबित कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। लोग चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने चालक को बड़ी मुश्किल से भीड़ से बचाया। हादसे के बाद उग्र लोगों ने सुदली चौक में जाम लगा दिया और वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। लोगों के विरोध के बाद बाद एसएचओ चुवाड़ी जगरूप सिंह पठानिया को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उधर, मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि चुवाड़ी में हुए इस हादसे की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और पुलिस को अपना काम करने दें। वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर का कहना है कि पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि चुवाड़ी में हुए इस हादसे की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और पुलिस को अपना काम करने दें। वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर का कहना है कि पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें