वहीं, कांगड़ा के दो संक्रमित अहमदाबाद से लौटे हैं। 39 वर्षीय और 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित डाड तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद शाम को चार और मामले आए। इनमें दौलतपुर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंपुर निवासी 64 और 70 वर्षीय व्यक्ति के अलावा पुड़वा का ण्क 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सभी महाराष्ट्र से लौटे थे और परौर में क्वारंटीन थे। दो को धर्मशाला और अन्य दो को डाढ कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं, देर रात कांगड़ा में एक महिला और उसका सात माह का बेटा भी पॉजिटिव पाया गया। दोनों 19 मई को टैक्सी में दिल्ली से लौटे थे। उनके साथ टैक्सी में अकेले कांगड़ा पहुंचे। वर्तमान में दोनों तहसील जवाली के कुठेड़ में रह रहे हैं। वहीं चंबा जिले में भी चार मामले आए हैं।