फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ब्रैंडेड कुकिंग ऑयल के सैंपल फेल, मिली ऐसी चीज खाएंगे तो मर जाएंगे

Thu, 05 Apr 2018 01:53 PM IST
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 8
मुनाफाखोरी के लिए खाद्य सामग्री में मिलावट कर जनता की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। दो ब्रांडेड कंपनियों के खाद्य तेल स्वास्थ्य विभाग की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। जांच में एक कंपनी का तेल मिस ब्रांडेड पाया गया तो दूसरे में प्रतिबंधित कोलतार डाई (केमिकल) का मिश्रण किया गया। आपके लिए जहर है कोलतार डाई और कौन हैं ये ब्रांडेड कंपनियां जानिए आगे..
विज्ञापन

2 of 8
जांच में सैंपल फेल होने के बाद अब विभाग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से फरवरी 2018 में एक प्रतिष्ठित दुकान से सोयाबीन युक्त रिफाइंड तेल, वनस्पति, लाल मिर्च और कुकिंग मीडियम (कई तेलों का मिश्रण) के चार सैंपल प्रयोगशाला में भेजे थे।
विज्ञापन

3 of 8
खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार इनमें सोयाबीन युक्त रिफाइंड तेल व कुकिंग मीडियम ऑयल के सैंपल फेल हो गए। प्रयोगशाला में सोयाबीन युक्त रिफाइंड तेल सब स्टेंडर्ड पाया गया जबकि, कुकिंग मीडियम पूरी तरह से असुरक्षित करार दिया गया है। रिपोर्ट से पता चला है कि... 

4 of 8
रिपोर्ट से पता चला है कि कुकिंग मीडियम में डाई कोलतार का इस्तेमाल हुआ है जो भारत में प्रतिबंधित है। खाद्य वस्तुओं में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कोलतार डाई से... 
विज्ञापन

5 of 8
कोलतार डाई से मिश्रित तेल के लगातार सेवन का सेहत पर बुरा असर पड़ता है।  इससे एलर्जी, चर्म रोग के अलावा त्वचा और फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है। ये ब्रांडेड कंपनियां हैं..
विज्ञापन

6 of 8
ये कुकिंग ऑयल हैं। गोल्डन ड्रॉप सोयाबीन युक्त रिफाइंड तेल (राधे कृष्णा एग्रो ऑयल, कड़ीपुर इंडस्ट्रियल एरिया गुरुग्राम, हरियाणा)। दूसरी कंपनी है..
विज्ञापन

7 of 8
मास्टरशेफ लाइट कुकिंग मीडियम ऑयल, एसके एग्रो ओमेक्स सिटी, बुनियाना, भठिंडा, पंजाब
विज्ञापन

8 of 8
अभिहीत अधिकारी, फूड सेफ्टी डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि खाद्य तेलों के दो सैंपल फेल हो गए हैं। इस मामले में दुकानदार को नोटिस भेज दिया है। सब स्टेंडर्ड व अनसेफ खाद्य वस्तुएं बेचने पर भारी भरकम जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। कुकिंग मीडियम जैसे खाद्य पदार्थ काफी खतरनाक हैं। प्रयोगशाला में इसमें प्रतिबंधित डाई कोलतार पाया गया है, जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें