फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने निहारा बहन प्रियंका का नया घर, मोबाइल में कैद कीं दिलकश वादियां

Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद निजी दौरे पर शिमला पहुंचे कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका वाड्रा का घर देखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका के नवनिर्मित मकान की बालकनी से उन्होंने आसपास की दिलकश वादियों को मोबाइल में कैद किया। इसके अलावा ड्रोन से भी उन्होंने फोटोग्राफी की।
विज्ञापन

3 of 6
बहन के नए घर का बारीकी से जायजा लेने के बाद राहुल गांधी बाहर सेब बगीचे में भी कुछ देर टहले। सूत्रों की मानें, तो राहुल गांधी का शिमला में दो-तीन दिन ठहरने का कार्यक्रम है। 

4 of 6
राहुल के साथ बहन प्रियंका वाड्रा और उनके बच्चे भी आए हैं। राहुल गांधी मंगलवार रात को शिमला से करीब तेरह किलोमीटर दूर छराबड़ा पहुंचे। वह यहां एक निजी होटल में ठहरे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बुधवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे राहुल बहन प्रियंका के साथ उनके नए मकान में पहुंचे। उन्होंने पूरे घर को चारों ओर से निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उल्लेखनीय है कि मकान बनाने के साथ ही खाली जमीन में प्रियंका वाड्रा ने फूल और फलदार पौधों को तैयार करवाया है, ताकि मकान के आसपास के क्षेत्र को ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें