फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लॉकडाउन में हल जोत रहे विधायक, खेतों में की अदरक की बिजाई

Sat, 09 May 2020 04:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन ( सिरमौर)

सार

Congress MLA vinay kumar Ploughing field
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार हल जोत रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों कॉमेंट भी आ रहे हैं। विनय कुमार ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में इन दिनों खेती-बाड़ी कर समय बिता रहे हैं। इन दिनों जिले में अदरक की बिजाई का कार्य जोरों पर चला हुआ है जिसमें उन्होंने भी हाथ बटाया। सिरमौर में इन दिनों अदरक की बिजाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के इस दौर में किसान अपने-अपने खेतों में बिजाई कर रहे हैं। इस बीज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

देखें वीडियो

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में वह खेत में हल जोत रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव चलाया गया। जिसे विनय कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी से बाद में शेयर किया। इसे देखने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। जबकि वीडियो को भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। विनय कुमार ने संपर्क करने पर बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उनकी पृष्ठभूमि किसान परिवार से रही है। इस बीच उन्होंने भी हल जोतने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि काफी वर्षों के बाद उन्होंने हल चलाया। लॉकडाउन में सभी घर में रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें