मनाली में कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अक्षय कुमार ने भी मनाली के लिए यह काम किया था। वहीं, मनाली होटेलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने भी कपिल के प्रयास की सराहना की है। बता दें कि बुधवार को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मनाली में हनीमून मनाने के बाद पत्नी गिनी के साथ वापस लौट गए थे। कपिल शर्मा को मनाली से लगाव रहा है। वे अपने शो के दौरान भी मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य का लगातार बखान करते रहते हैं।