फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की वादियों के कायल हुए कपिल शर्मा, घने जंगलों में की सैर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Thu, 06 Jun 2019 11:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
1 of 6
मनाली में कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
द कपिल शर्मा शो से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हाल ही में मनाली से हनीमून मनाकर लौटे हैं। लेकिन मनाली की खूबसूरती ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 उनके लिए मनाली पर्यावरण की दृष्टि से आदर्श जगह है। पर्यावरण दिवस पर घने जंगलों के बीच सैर करते हुए सोशल मीडिया में अपने फोटो साझा करते हुए कपिल शर्मा ने पर्यावरण को बचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वे मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य के फोटो सोशल मीडिया में साझा कर मनाली ब्रांड एंबेसडर की तरह काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर उन्होंने ये फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ शेयर किए हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वशिष्ट, गुलाबा, कोठी और बजौरा की तस्वीरें कपिल ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके अलावा जोगनी झरने और स्थानीय लोगों के साथ ली गई तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
15 घंटों के बीच 50 हजार लोग इन फोटो का शेयर और लाइक कर चुके हैं। वन, परिवहन एवं युवा खेल सेवा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि बड़ी हस्तियों के मनाली की खूबसूरती के प्रचार से मनाली के पर्यटन को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनाली में कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 पिछले साल अक्षय कुमार ने भी मनाली के लिए यह काम किया था। वहीं, मनाली होटेलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने भी कपिल के प्रयास की सराहना की है। बता दें कि बुधवार को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मनाली में हनीमून मनाने के बाद पत्नी गिनी के साथ वापस लौट गए थे। कपिल शर्मा को मनाली से लगाव रहा है। वे अपने शो के दौरान भी मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य का लगातार बखान करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें