अमेरिका के बर्नी मेयर शिमला के रिज मैदान पर जब गांधी की वेशभूषा में पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया। इसके पीछे बर्नी ने बताई ये वजह..
विज्ञापन
2 of 7
दरअसल विश्व शांति का संदेश लेकर 33 देशों के करीब 200 प्रतिनिधि रिज मैदान पर पहुंचे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वैश्विक युवा शांति उत्सव- 2016 के ग्यारहवें संस्करण को हरी झंडी देकर रवाना किया। सभी प्रतिनिधियों ने झंडों के साथ लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
3 of 7
इस दौरान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर रहे। वे गांधी की वेशभूषा में चर्च होते हुए रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया में शांति और भाईचारे की मिसाल पेश की है। इसी मकसद से वे संदेश दे रहे हैं।
4 of 7
शांति मार्च में अफगानिस्तान, अलबीनिया, अजरबेजान, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, फिजी, फ्रांस, इंडोनेशिया, भारत, आयरलैंड, इटली, केन्या, कजाकिस्तान, कीर्गिस्तान, लीबिया, लाइबेरिया, मलयेशिया, मोटसवाना, मॉरीशिस, नेपाल, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, सीरिया, सेनेगल, ताइवान, यूगांडा, यूएसए, जांबिया तथा जिम्बाबे के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
5 of 7
शांति मार्च में गर्ल फॉर पीस डेलिगेशनस के 19 सदस्य भी शामिल रहे। ये अपने साथ भारत-पाक मित्रता कार्ड लेकर आए थे। यूनाइटेड नेशनल ह्यूमन सेटलमेंटस प्रोग्राम के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मारकंडेय राय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल 2016 के उद्देश्यों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
6 of 7
मार्च में भाग लेने के लिए पाकिस्तान से आई सना ने कहा कि आज भारत पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को शांति की जरूरत है। कहा कि आज के हालात में सभी को नुकसान होगा। ऐसे में युद्घ के बजाय शांति के जरिये नए रास्तो निकालने चाहिए।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक सही समय पर उठाया गया सही कदम है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पाकिस्तान में बहुत से लोग दोनों देशों के बीच शांति चाहते हैं और युद्ध के पक्ष में नहीं हैं।