हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। लोगों के बीच मौजूद रहकर सीएम ने पूरा दिन जश्न मनाया। सभी तस्वीरें: नरेश भारद्घाज शिमला
विज्ञापन
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
2 of 22
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम वीरभद्र को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्विटर के जरिए सीएम को बधाई भेजी।
विज्ञापन
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
3 of 22
वीरभद्र सिंह ने भी मोदी सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई दी।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
4 of 22
शिमला के हॉलीलॉज स्थित निवास पर सुबह से ही सीएम के प्रशंसकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
5 of 22
यहां जनता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और सरकार के नेता सीएम वीरभद्र सिंह को बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
6 of 22
कई नेताओं ने फोन पर भी वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
विज्ञापन
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
7 of 22
मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच केक काटा और खुशी जाहिर की।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
8 of 22
हॉलीलॉज पर हर साल की तरह इस बार भी सीएम का बर्थडे खास रहा। लोग गुलदस्ते, कार्ड आदि लेकर सीएम को बधाई देने पहुंचे थे।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
9 of 22
सीएम वीरभद्र सिंह भी सभी से मिले और उनका आभार जताया।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
10 of 22
इस मौके पर हिमाचली नाटी भी प्रस्तुत की गई। पहाड़ी कलाकारों ने प्रस्तुती देकर सीएम को बधाई दी।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
11 of 22
सीएम खुद भी लोगों के बीच आकर कुछ देर के लिए पहाड़ी गीतों पर नाचने लगे।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
12 of 22
इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि डा. वाईएस परमार ने हिमाचल प्रदेश का जो प्रारूप बनाया, उसमें उन्होंने (स्वयं वीरभद्र सिंह ने) रंग भरने का प्रयास किया है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
13 of 22
सीएम बोले कि पढ़ाई के बाद उन्होंने राजनीति में आकर केवल जनसेवा की है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
14 of 22
वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के विकास की गाथा को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य ने बड़ी तेजी से विकास किया है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
15 of 22
इसमें कांग्रेस पार्टी का बड़ा योगदान रहा है। वीरभद्र सिंह ने
अपने जन्मदिवस के जश्न के बीच मंगलवार को अपने निजी निवास हाली लॉज शिमला
में पत्रकारों को संबोधित किया।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
16 of 22
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पढ़ाई के तुरंत बाद ही 25 साल की उम्र में ही वह राजनीति में आ गए थे।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
17 of 22
आज वह 81 साल के पूरे हो चुके हैं और 82वें साल में प्रवेश कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने सारा जीवन इस देश और प्रदेश की जनता को ही समर्पित किया है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
18 of 22
उन्होंने कहा कि इस बीच उन्हें प्रदेश की जनता का अथाह स्नेह और आशीर्वाद मिला है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
19 of 22
लंबे राजनीतिक जीवन में आपने हिमाचल में किस तरह के बदलाव देखे हैं? इसके जवाब में वीरभद्र बोले कि परिवर्तन तो निरंतर प्रक्रिया है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
20 of 22
यह होता ही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने विकास के नए आयाम छुए है। आज यह अग्रणी राज्य है।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
21 of 22
आप अपने राजनीतिक विरोधियों के बारे में कुछ कहेंगे? इस पर सीएम वीरभद्र बोले कि आज के दिन इस पर कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि, सीएम ने विपक्ष का आह्वान किया कि वह हिमाचल के विकास में हिमाचल सरकार का साथ दे।
तस्वीरें, सीएम ने लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई
22 of 22
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र के विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिता पर मां भीमाकाली माता की कृपा ऐसे ही बनी रहे। वह इसकी प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने प्रदेश भर से आए लोगों का वह धन्यवाद करते हैं।