हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 82वां जन्मदिन मंगलवार यानि आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। वह 81 साल के पूरे हो गए हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी ये खास बातें, जो जानना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
2 of 16
हिमाचल के सबसे सफल नेता माने जाने वाले वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को शिमला के सराहन में हुआ था।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
3 of 16
वीरभद्र सिंह ने स्कूली पढ़ाई शिमला के प्रतिष्ठित बिशप कॉटन स्कूल से की थी। वर्ष 1951 में बीसीएस स्कूल में वह Ibbetson House के कैप्टन भी रहे।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
4 of 16
इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। बाद में वह इंडियन आर्मी के honorary captain भी रहे हैं।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
5 of 16
कांग्रेस पार्टी से जुड़े वीरभद्र सिंह अब तक रिकॉर्ड छह बार सीएम बन चुके हैं। वर्ष 1985 में उनका विवाह प्रतिभा सिंह से हुआ।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
6 of 16
इसके अलावा वह लोकसभा में भी पांच बार चुने जा चुके हैं। 1962 में हुए तीसरी लोकसभा के चुनाव में वे पहली बार सांसद चुने गए।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
7 of 16
उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। सीएम वीरभद्र सिंह किताबें पढ़ने और बगीचों में काम करने में खास रूचि रखते हैं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
8 of 16
वीरभद्र सिंह 1976 में यूएन की जनरल असेंबली में गए भारतीय दल के सदस्य भी रहे हैं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
9 of 16
हिमाचल की राजनीति का जाना पहचाना चेहरा बन चुके वीरभद्र केंद्र में लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री समेत भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
10 of 16
सीएम वीरभद्र सिंह ने अपने ज्यादातर चुनाव रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से लड़े और जीते भी। वह दो बार जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से भी चुनाव जीते हैं। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी कई बार रहे।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
11 of 16
राजनीतिक करिअर के अलावा वीरभद्र सिंह का हिमाचली संस्कृति का प्रचार करने में भी अहम योगदान रहा है। वह संस्कृत साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रहे है।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
12 of 16
नवंबर 2012 में पार्टी ने उन्हें चुनाव के लिए अपना नेता चुना और उन्होंने लगातार छठी बार सीएम बनकर हिमाचल में कांग्रेस का परचम लहराया। मगर इस चुनाव से पहले पार्टी में काफी कलह भी हुई। वीरभद्र सिंह के अध्यक्ष न बनने पर उनके अलग पार्टी बनाने तक की चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
13 of 16
वीरभद्र सिंह गांधी परिवार के काफी करीबी भी माने जाते हैं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
14 of 16
इंदिरा गांधी के समय से लेकर वह गांधी परिवार से जुड़े हुए हैं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
15 of 16
शिमला आने पर कई बार इंदिरा गांधी उनसे राजनीतिक मसलों पर राय लेती थीं।
हैप्पी बर्थडे: जानिए सीएम वीरभद्र सिंह की कुछ खास बातें
16 of 16
इन सबके बीच उन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगे। सीडी मामले में भी उन पर पैसों के लेन देन का आरोप लगा मगर बाद में कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट भी मिली।