गर्मी के मौसम में बर्फ से ढके रोहतांग पर मस्ती करने जा रहे सैलानियों से जमकर लूट हो रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रोहतांग में वाहनों पर लगाए प्रतिबंध के बाद पहली बार जब टीम निरीक्षण को पहुंचीं तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
2 of 7
इस दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। एसडीएम मनाली के साथ मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि प्रतिबंध के बावजूद रोहतांग टॉप में रोजाना एक हजार के बजाय दो हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। सैलानियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
3 of 7
टैक्सी चालक लाहौल के परमिट पर सवारियों को रोहतांग ले जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी लाहौल जाने के नाम पर नियम तोड़ रहे हैं। इससे यहां की खूबसूरती भी दागदार होती जा रही है।
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
4 of 7
एनजीटी की टीम ने स्नो स्कूटर की ओवरचार्जिंग पर खुद सैलानियों से पूछा कि उनसे कितने रुपये वसूल किए गए। इससे ही भंडाफोड़ हो गया। बीच रास्ते में सैलानियों की टैक्सियों को रोककर उनसे चार्ज किए किराये की जानकारी हासिल की। इस दौरान वीडियोग्राफी भी हो रही थी।
विज्ञापन
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
5 of 7
उधर, रोहतांग में स्नो स्कूटर ऑपरेटर भी सैलानियों को लूटने में
कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक सैलानी से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये
तक वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
6 of 7
टीम ने पाया कि यहां आने वाले सैलानियों के
लिए अदद शौचालय तक की सुविधा नहीं है। जो शौचालय हैं उनकी हालत दयनीय है।
हर ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने मौके
पर प्रशासन को कड़ी फटकार भी लगाई है।
रोहतांग पर चल रहा है लूट का कारोबार, देखें कैसे खुली पोल
7 of 7
ढाबों के निरीक्षण के दौरान
भी कई खामियां पाई गईं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने इस दौरे की पूरी
वीडियोग्राफी की जिसकी पूरी रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में पेश की जाएगी।