सेब का बगीचा तबाह।
- फोटो : संवाद
छह एनएच समेत 88 सड़कें बंद
प्रदेश में छह नेशनल हाईवे मनाली-लेह, मंडी-कुल्लू, मंडी-पठानकोट, मंडी-जालंधर, भरमौर-पठानकोट और पांवटा-शिलाई समेत 88 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इसके अलावा 162 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप पड़ गई हैं। प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 68,577 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।