भंगरोटू प्राइमरी स्कूल में घुसा पानी।
- फोटो : संवाद
वहीं, च्वाई क्षेत्र में भी बारिश ने गुगरा खड्ड में तबाही मचा दी। गुगरा में तीन गाडियां, एक बाइक और चिलिंग प्लांट बाढ़ की चपेट में आ गए। जाबन पंचायत के निगाडी कैंची में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। बागवानों के सेब के बगीचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। जगह-जगह रास्ते टूट गए हैं। आनी बाजार के साथ बहती देउरी खड्ड ने तांडव मचा दिया। आनी के पुराने बस स्टैंड में दस दुकानें खड्ड में ताश के पत्ते की तरह बह गईं। नगर पंचायत पार्षद शशि मल्होत्रा ने बताया कि पंचायत द्वारा बनाई दस दुकानों में दो होटल, पांच सब्जी की दुकानें, दो गारमेंट्स की दुकानें और एक विद्युत उपकरणों की दुकान थी। खड्ड में दुकानें बहने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं खड्ड के कटाव से ओल्ड बस स्टेंड और मुख्य पुल को भी खतरा हो गया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने बताया कि वे स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये और दस प्रभावित दुकानदारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है।