फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बादल फटा: घर, हेलीपैड-बैली ब्रिज बहे, सेब बगीचे तबाह

Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर )
विज्ञापन
1 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
हिमाचल में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में बीते तीन दिनों में तीसरी बार बादल फटा है। रविवार रात नौ बजे किन्नौर के खरोगला नाला में बादल फटने से रक्षम और बटसेरी गांवों में करोड़ों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

2 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
बाढ़ में एक घर और दो गौशालाएं बह गई हैं। कई अन्य घर क्षतिग्रस्त हो गए। खरोगला में दो करोड़ से बना बैली ब्रिज और सांगला हेलीपैड का आधा हिस्सा बह गया है। क्षेत्र के 75 बागवानों के हजारों सेब पौधे फलों के साथ तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
बैली ब्रिज बहने से छितकुल संपर्क मार्ग बंद हो गया है। कई सैलानी छितकुल में फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 2007 में भी बादल फटा था। कड़ी  मेहनत और लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीणों ने नए बगीचे और घर बनाए थे। अब फिर उनके जख्म हरे हो गए हैं।

4 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती आकलन में तीन करोड़ की सरकारी और तीन करोड़ की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
बादल फटने से खरोगला नाला में बाढ़ के चलते 1200 मेगावाट की कड़छम वांगतू और 300 मेगावाट की बास्पा परियोजना में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। जिन लोगों के मकान-गौशालाएं बह गए हैं उन्हें फौरी मदद दे दी गई है।
विज्ञापन

6 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
बादल फटने के बाद सोनम छेपल (70) और उनकी पत्नी बोरंग छोद (65) का घर बाढ़ में बह गया। वे एक पत्थर और पेड़ के सहारे रात भर नाले के बीच फंसे रहे। कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया। हालांकि, रात डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें टॉर्च से रोशनी कर हौसला बढ़ाते रहे। सुबह पांच बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और छह बजे दोनों को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन

7 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मंगलवार से मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं हुई है। हालांकि, 23 जुलाई तक प्रदेश के कुछेक हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

8 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
बादल फटने से फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : बीरबल नेगी
उल्लेखनीय है कि 2005 में भी यहां बादल फटने से भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें