फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुल्लू में बादल फटा, उपजाऊ भूमि बही, रात दो बजे जान बचाकर भागे ग्रामीण

Sat, 18 Aug 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जरी/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में इस साल बरसात के मौसम में बादल फटने का क्रम लगातार जारी है। पार्वती घाटी के छलाल व रशोल गांव के आसपास और ऊझी घाटी के धुंधी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। देर रात करीब दो बजे रशोल गांव की पहाड़ियों में बादल फटने से हुई घटना से पूरी मणिकर्ण घाटी में अफरा तफरा मच गई। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 6
रात को धड़ाम की आवाज आने पर गहरी नींद में सोए रशोल और छलाल गांव के लोग जान बचाकर सुरक्षित जगहों के लिए भागे। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बाढ़ की चपेट में एक दर्जन के करीब घराट और इतने ही परिवारों की उपजाऊ जमीन फसल सहित तहस नहस हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रामीण परस राम, सेस राम और मती राम ने कहा कि बादल फटने से गांव के बीचों बीच बहने वाले नाले में आई बाढ़ की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत फैल गई।

4 of 6
बीडीसी सदस्य हुमा देवी ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर घाटी में दो बार बादल फटने की घटना से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
उधर, जिला की ऊझी घाटी के धुंधी में वॉटर पंप को नुकसान पहुंचा है। ऊझी घाटी में हुई भारी बारिश से नदी नालों का जलस्तर उफान पर है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि बादल फटने की घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुजावजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बादल फटने से हुआ नुकसान- बादल फटने से पार्वती घाटी के रशोल में भादर सिंह का दो कमरों का एक मकान, शिवदासी का एक घराट, काउडी देवी का एक घराट, देवी राम का एक घराट, ओम शंकर का एक-एक घराट, मनी राम, तुलसी राम और रूप सिंह का भी एक-एक घराट बह गया है। जबकि छलाल गांव के मान चंद का तीन कमरों का एक मंजिला मकान, एक घराट, दो बीघा जमीन, ललित का एक घराट, राजकृष्ण की एक बीघा जमीन, दिल राम, तेज राम, नौला राम, जिंदू राम, धनी राम, नरेश कुमार तथा मनोहर लाल का एक-एक घराट व जमीन बह गई है।

रामपुर के कूट में आई बाढ़, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें