फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, शिक्षकों के 6500 सौ पद भरेंगे

Fri, 17 Aug 2018 01:27 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के द्वार खुल गए हैं। प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास सुनहरा मौका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। प्रधानाचार्य, उपप्रधानार्च, पीजीटी और टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए 28 अगस्त से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेक 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानाचार्य के 76 पद भरे जाएंगे। आवेदक की आयु कम से कम 35 और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए। उपप्रधानाचार्य के 220 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा पीजीटी के 11 विषयों के 592 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इसमें हिंदी के 52, अंग्रेजी के 55, फिजिक्स के 54, केमिस्ट्री के 60, मैथ के 57, बायोलॉजी के 50, हिस्ट्री के 56, भूगोल के 61, अर्थ शास्त्र के 56, कॉमर्स के 45 और कंप्यूटर सांइस के 46 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। टीजीटी के कुल 1900 पदों के लिए आवेदन मांग गए हैं।

4 of 5
जिसमें हिंदी के 265, अंग्रेजी के 270, संस्कृत के 124, सांइस के 290, मैथ के 195, समाज विज्ञान के 435, आर्ट्स एंड एजुकेशन के 107, पी एंड एचई के 97 और वेट के 117 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा लाईब्रेरियन के 50, प्राइमरी शिक्षक के 5300, प्राइमरी शिक्षक (संगीत) के 201 पदों के लिए भर्ती हो रही है। उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन की संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) डॉ. वी. विजयलक्ष्मी ने कहा कि पात्र आवेदनकर्ता 28 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक पात्रता के बारे में केवीएस की वेबसाइट पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें