ठियोग में मां-दो बेटों की मौत, कुल्लू में गाडि़यां बही- ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारी बारिश ने हिमाचल में तबाही मचाई है। शिमला के ठियोग में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कुल्लू के बंजार में तांदी नाले में आई बाढ़ से एक गाड़ी बह गई हैं, जबकि चार मलबे में दब गई हैं। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे आई बाढ़ से पर्यटन विभाग के चार कैंप तहस-नहस हो गए हैं। तस्वीर कुल्लू के बंजार की है जहां बादल फटने से कार भी नाले में बह गई।
विज्ञापन
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
2 of 8
ठियोग में ग्रामीणों ने रात को भागकर जान बचाई। उधर, कुमारसैन में भारी बारिश से सेब बगीचों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। रविवार को एनएच 305 बंजार से आनी तक बाधित रहा जबकि प्रदेश भर में 90 के करीब संपर्क मार्ग ठप रहे। दर्जनों बस रूट प्रभावित रहे। तस्वीर में कुल्लू जिला में बारिश होने से उफान पर बहती पार्वती नदी। रविवार को पानी का वेग अधिक होने से हादसे में लापता लोगों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन फेल रहा।
विज्ञापन
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
3 of 8
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत- ठियोग की धर्मपुर पंचायत के संबा गांव में रात 2.00 बजे मलबा आने से कच्चे घर (डेरा) में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबने से ओमप्रकाश निवासी संबा की पत्नी कृष्णा (25), बेटों संदीप (6) और आकाश पुत्र (3) की मौत हो गई जबकि ओमप्रकाश और उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार जीतराम भारद्वाज ने पीडि़त परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। तस्वीर में कुल्लू के बंजार के जिभी में बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
4 of 8
आज और कल बारिश से मिलेगी राहत- मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ही बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में बंजार में सबसे अधिक 91 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 81, जोगिंद्रनगर में 74, मशोबरा में 71, शिमला में 54, बिलासपुर में 48, बैजनाथ में 42, रोहड़ू में 39, सोलन में 33 और धर्मशाला में 19 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। तस्वीर में कुल्लू के बंजार के जिभी में बादल फटने से गांव में घुसा मलबा।
विज्ञापन
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
5 of 8
तस्वीर में कुल्लू के बंजार के जिभी में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण नाले में फंसे पेड़।
विज्ञापन
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
6 of 8
तस्वीर में आनी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क।।
विज्ञापन
बारिश ने किया 'तांडव', मां दो बेटों सहित जिंदा दफन
7 of 8
तस्वीर में ठियोग क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत में बारिश की चपेट में आया नेपालियों का डेरा।