फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, गाड़ियां बहीं, मवेशी लापता

Mon, 29 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू मार्ग पर शेरपा कॉलोनी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। शनिवार देर रात तीन घंटे तक लगातार बारिश से चोटी से भारी मलबा आने से एक दर्जन जगहों से मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। भावावैली का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। स्कॉरपिओ गाड़ी और रोड रोलर मलबे में दब गया है। एक दर्जन घोड़े और कई मवेशी लापता हैं। कई क्षेत्रों में मलबा घुस गया है। निर्माणाधीन बिजली स्टेशन को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
बिजली लाइन टूटने से भावावैली के 14 गांवों में पिछले 20 घंटे से आपूर्ति बाधित है। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतारें लगी हैं। सवारियों से भरी बस को ऐन मौके पर रोक लिया गया। 200 से अधिक यात्रियों ने शेरपा कॉलोनी में टेंट में रात गुजारी। बादल फटने से लोनिवि और एलएंडटी कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत कार्य जारी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यांगपा-2 निवासी नरेंद्र, भागसेन और मदन ने बताया कि देर रात बादल फटने से काफनू-वांगतू मार्ग में कई स्थानों पर भारी मलबा आ गया है। उनके एक दर्जन घोड़े लापता हैं। जगह-जगह से सड़क कट गई है। सड़क के कुछ हिस्से नाले में तबदील हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली के लिए तीन पोकलेन और तीन जेसीबी मशीनें लगा दी हैं, लेकिन नुकसान इतना ज्यादा है कि कई दिनों तक मार्ग बहाल कर पाना संभव नहीं है।

4 of 5
PIC
नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।  एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था जेएसडब्ययू कंपनी की ओर से शेरपा में कैंप लगाकर की गई थी। जल्द ही मार्ग आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी है। एक जून तक मौसम खराब बना रहेगा। दो और तीन जून को धूप खिलने के आसार हैं। रविवार को शिमला में बादलों की लुकाछिपी रही। सुबह के समय बादल छाए रहे, दोपहर को धूप खिली तो शाम को फिर बारिश का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें