फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-खेत सब बहे, मगर मौत को मात देकर जिंदा निकला ये बुजुर्ग दंपति

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
बीरबल नेगी/अमर उजाला, चिस्पन/सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
1 of 6
आधी रात को पहाड़ पर आई तबाही में एक बुजुर्ग दंपति का सब कुछ बह गया। बाढ़ के बीच फंसे इस दंपति को घंटों बाद जिंदा रेस्‍क्यू किया गया है। हिमाचल के जिला किन्‍नौर में बादल फटने से मची तबाही में एक बुजुर्ग दंपति ने सबकुछ गंवा दिया। लेकिन इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी और बाढ़ में फंसने के बावजूद मौत को मात दे दी। - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को पहाड़ पर आई तबाही में एक बुजुर्ग दंपति का सब कुछ बह गया। बाढ़ के बीच फंसे इस दंपति को घंटों बाद जिंदा रेस्‍क्यू किया गया है। हिमाचल के जिला किन्‍नौर में बादल फटने से मची तबाही में एक बुजुर्ग दंपति ने सबकुछ गंवा दिया। लेकिन इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी और बाढ़ में फंसने के बावजूद मौत को मात दे दी।
विज्ञापन

2 of 6
रात करीब पौने 9 बजे, बटसेरी निवासी सनम छोपेल (70) और 65 वर्षीय उनकी धर्मपत्नी बोरंग छौ को क्या मालूम था कि उनके आशियाने में खरोगला का नाला वर्ष 2007 की भांति फिर कहर बरपाएगा। यह दंपति रोज की भांति खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि करीब पौने 9 बजे जोरदार गड़गड़ाहट के साथ खरोगला नाले से प्रलयकारी बाढ़ आनी शुरू हो गई। - फोटो : अमर उजाला
रात करीब पौने 9 बजे, बटसेरी निवासी सनम छोपेल (70) और 65 वर्षीय उनकी धर्मपत्नी बोरंग छौ को क्या मालूम था कि उनके आशियाने में खरोगला का नाला वर्ष 2007 की भांति फिर कहर बरपाएगा। यह दंपति रोज की भांति खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि करीब पौने 9 बजे जोरदार गड़गड़ाहट के साथ खरोगला नाले से प्रलयकारी बाढ़ आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
बुजुर्ग दंपति के आशियाने के चारों ओर पानी का तेज बहाव बढ़ गया। बुजुर्ग सनम छोपेल ने अमर उजाला को बताया कि वे दोनों पौने 9 बजे से लेकर रात के तीन बजे तक चारों ओर पानी के तेजबहाव, बड़े-बड़े पत्थरों की गर्जना के बीच अपने ईष्ट देव बद्रीनारायण का जाप करते रहे। - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग दंपति के आशियाने के चारों ओर पानी का तेज बहाव बढ़ गया। बुजुर्ग सनम छोपेल ने अमर उजाला को बताया कि वे दोनों पौने 9 बजे से लेकर रात के तीन बजे तक चारों ओर पानी के तेजबहाव, बड़े-बड़े पत्थरों की गर्जना के बीच अपने ईष्ट देव बद्रीनारायण का जाप करते रहे।

4 of 6
करीब तीन बजे जब उनका मकान ढह गया, तो वे लाचार होकर दलदल के बीच बाहर निकलने के लिए दौड़ते रहे। सुबह उनका बेटा दिलराम और अन्य ग्रामीणों ने बाढ़ के बीच से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन बजे जब उनका मकान ढह गया, तो वे लाचार होकर दलदल के बीच बाहर निकलने के लिए दौड़ते रहे। मगर चारों ओर आई तबाही से वह बच नहीं पाए और बाढ़ में फंस गए। घंटों मौत से जूझने के बाद सुबह के समय उन्हें रेस्‍क्यू किया गया। सुबह उनका बेटा दिलराम और अन्य ग्रामीणों ने बाढ़ के बीच से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

5 of 6
रविवार की रात खरोगला, चिस्पान, बटसेरी, थैमगारंग, बौनिगसारिंग सहित बास्पा के साथ लगते घरों के लोगों के लिए मौत का मंजर था। बास्पा के तेज बहाव और विशालकाय पत्थरों की गर्जना से वैली के लोगों को सारी रात जागते रहना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात खरोगला, चिस्पान, बटसेरी, थैमगारंग, बौनिगसारिंग सहित बास्पा के साथ लगते घरों के लोगों के लिए मौत का मंजर था। बास्पा के तेज बहाव और विशालकाय पत्थरों की गर्जना से वैली के लोगों को सारी रात जागते रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनजातीय जिला किन्नौर में बादल फटने से लोगों को पहले भी गहरे जख्म मिलते रहे हैं। 11 अगस्त, 2007 की भांति खरोगला नाले में बादल फटने से सांगला छितकुल संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला 30 मीटर लंबा वैली ब्रिज बह गया है। रक्षम गांव के खरोगला और बटसेरी गांव के चिस्पन के सात दर्जन से अधिक लोगों के बगीचे तबाह हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला किन्नौर में बादल फटने से लोगों को पहले भी गहरे जख्म मिलते रहे हैं। 11 अगस्त,  2007 की भांति खरोगला नाले में बादल फटने से सांगला छितकुल संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला 30 मीटर लंबा वैली ब्रिज बह गया है। रक्षम गांव के खरोगला और बटसेरी गांव के चिस्पन के सात दर्जन से अधिक लोगों के बगीचे तबाह हो  गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें