सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर बुधवार रात को करीब 9:15 बजे अपने ससुराल दाड़ो देवरिया पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
चीफ जस्टिस
उनका जोरदार स्वागत किया गया। चीफ जस्टिस के आगमन की सूचना के साथ ही यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सिरमौर पुलिस की एक विशेष टुकड़ी तैनात की गई थी। एसपी सौम्या सांबशिवन स्वयं उनके स्वागत के लिए मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
3 of 6
चीफ जस्टिस
उपायुक्त बीसी बडालिया समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। चीफ जस्टिस बनने के बाद अपने ससुराल का यह उनका पहला दौरा है।चीफ जस्टिस के दाड़ो देवरिया पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।
4 of 6
चीफ जस्टिस
उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन भी स्वागत के लिए तैनात रहा। ससुराल की तरफ से उनकी सास रत्ना पंवार, छोटे ससुर सतेंद्र पंवार ने उनका स्वागत किया। पंचायत की ओर से पंचायत प्रधान गीता शर्मा ने इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
5 of 6
चीफ जस्टिस
चतर सिंह पंवार और रत्ना पंवार के घर जन्मीं अमिता ठाकुर का विवाह आठ मई, 1979 को चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर के साथ शिमला में हुआ था। उस समय शायद किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि वह इतने बड़े पद पर आसीन होंगे।
चीफ जस्टिस के पिता डीडी ठाकुर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री थे। अमिता ठाकुर के पिता चतर सिंह ठाकुर प्रदेश पब्लिक रिलेशन में डायरेक्टर के पद पर आसीन थे। दोनों के बीच दोस्ती अच्छी थी। यह बाद में रिश्तेदारी में बदल गई। चीफ जस्टिस का एक साला बीएसएफ में डीआईजी के पद पर है।